जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थानीय गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज के सहयोग से कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान कैम्प लगाया गया।
कैम्प में सहायक कमिश्नर (जनरल) मेजर (डा.) वरुण कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को रक्तदान जैसे मानवता के भले के कार्यों और अन्य समाज सेवा के कामों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कैम्प में करीब 30 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इससे पहले कॉलेज के ओ.एस.डी. डा. नवजोत कौर ने सहायक कमिश्नर का संस्थान में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल, लेखाकार नेक राम, सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम के डा. रुपिंदर कौर, काउंसलर अजय कुमार, स्टाफ नर्स गगनदीप कौर, लैब तकनीशियन रणजीत कौर और प्रिंस भी मौजूद थे।